बरेली

Kartik Purnima 2023: बरेली में रामगंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने स्नान कर किया दान-पुण्य

Connect News 24

Thousands of devotees took holy bath in Ramganga in Bareilly on Kartik Purnima

चौबारी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को रामगंगा के घाटों पर श्रद्धालु का सैलाब उमड़ पड़ा। चौबारी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। तड़के चार बजे से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। हर-हर गंगे से घाट गूंज उठे। चौबारी घाट पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशान न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रविवार को भी घाटों की साफ-सफाई को अंति म रूप देने का काम चलता रहा।

रामगंगा चौबारी मेले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। रविवार शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। तड़के स्नान, पूजन और दान के बाद मेले में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी। बच्चे, युवक और युवतियां झूले का आनंद लेते दिखाई दिए। 

घाटों पर की गई बैरिकेडिंग 

मेला प्रबंध समिति के प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि स्नान के लिए घाटों को साफ-सफाई करवाकर पहले ही तैयार करवा दिया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है। घाट के पास ही महिलाओं के लिए अलग से चेंजिंग रूम बनाया गया है। समिति की ओर से 21 गोताखोरों को तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों को भी लगाया गया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button