VIDEO : बरेली में श्रीगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्य दीवान के सामने संगत ने मत्था टेका
बरेली में श्रीगुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बिशप इंटर कॉलेज के मैदान में सजे मुख्य दीवान के सामने संगत ने मत्था टेका। कल तारण गुरु नानक आया…, एक ओंकार सतिनाम, करता पुरखु निरभऊ। निरबैर, अकाल मूरति, अजूनी सैभं गुरु प्रसादि जैसे शबद गायन सुनकर संगत निहाल हो गई।
सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी के नेतृत्व में संगत के सहयोग से प्रकाश पर्व पर सोमवार को बिशप इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह अखंड कीर्तन जत्थे ने आसा की वार से दीवान की शुरुआत की। संगत गुरुद्वारा चौकी चौराहा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को बैंडबाजों के साथ कीर्तन करते हुए पंडाल में पहुंची। जहां सवैया गुरवाणी ग्रुप के बच्चों ने अध्यक्ष मनप्रीत कौर के नेतृत्व में भट्ट साहिबान द्वारा उच्चारण गुरु की उसत्त करते हुए श्रीगुरु ग्रंथ साहिब को सुशोभित कर प्रकाश किया। दीवान में बरेली गुरुद्वारों के हजूरी रागी जत्थों के साथ मुख्य रूप से बरेली पहुंचे।
इस मौके पर श्री केशगढ़ साहिब से भाई शमनदीप सिंह (तान) ने कीर्तन गायन किया। श्री अमृतसर साहिब मंजी साहिब दीवान से आए ज्ञानी कुलदीप सिंह (गढ़गज) ने गुरु साहिब के इतिहास को लेकर कथा व्याख्यान किया और गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई गुरविंदर सिंह आनंदपुरी ने श्री गुरु नानक देव साहब की उसत्त में शब्द गायन किया।



