बरेली
VIDEO : बरेली में रामगंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने स्नान कर किया दान-पुण्य
बरेली में कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को रामगंगा के घाटों पर श्रद्धालु का सैलाब उमड़ पड़ा। चौबारी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। तड़के चार बजे से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। हर-हर गंगे से घाट गूंज उठे। चौबारी घाट पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशान न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रविवार को भी घाटों की साफ-सफाई को अंतिम रूप देने का काम चलता रहा। शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। तड़के स्नान, पूजन और दान के बाद मेले में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी। बच्चे, युवक और युवतियां झूले का आनंद लेते दिखाई दिए।



