पीलीभीत
बहुत होशियार थीं कशिश-मुन्नी: अब्बू-अम्मी के झगड़े से तंग आकर दो बहनों ने खाया जहर, कोटा भेजना चाहते थे पिता

घर के बाहर मौजूद लोगों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत स्थित पूरनपुर नगर पालिका सदस्य आसिम रजा उर्फ बबलू की पुत्री कशिश (20) और मुन्नी (18) ने घर में कलह से क्षुब्ध होकर विषैला पदार्थ खा लिया। दोनों सगी बहनों को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बहनों की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। कशिश ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। जबकि मुन्नी इंटर की पढ़ाई कर रही थी।