के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप ने के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-2 , में किया “एक्सक्लूसिव प्लेसमेंट ड्राइव फॉर एमबीए” का आयोजन।
के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप ऑफ़ ईंस्टिट्यूशंस ने के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-2 , प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट एमबीए छात्रों के लिए एक इक्स्क्लूसिव “प्लेसमेंट ड्राइव फॉर एमबीए” का आयोजन किया गया।
बरेली क्षेत्र में प्रथम बार ख़ास एम॰बी॰ए॰ के छात्र – छात्राओं के लिए ऐसा प्लेस्मेंट कार्यक्रम आयोजित हुआ है ।कार्यक्रम का शुभारम्भ के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप के प्रेसिडेंट श्री गिरधर गोपाल खण्डेलवाल ,प्रबन्ध निदेशक डॉ॰ विनय खंडेलवाल तथा महानिदेशक प्रो॰ अमरेश कुमार ने फीता काटकर एवं माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया ।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में शापटरी, हाइकएडु, ओम लॉजिस्टिक्स लिमिटेड और जस्ट डायल जैसी कंपनियों का आना हुआ। बरेली क्षेत्र, लखनऊ, दिल्ली के लगभग अनेक महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों के कुल 168 छात्र -छात्राओं तथा पूर्व छात्रों ने इस प्लेस्मेंट ड्राइव में प्रतिभाग किया ।
चयनित होकर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 48 प्रतिभागियों में से 23 के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप के रहे ।इस प्लेस्मेंट कार्यक्रम का उच्चतम सेलेरी पैकेज 9 लाख रहा जो के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-2 की छात्रा लॉरेन सिंह ने प्राप्त किया ।
इस अवसर पर पीजीआई ऑफ मैनेजमेंट की प्रचार्या डॉ प्रवीण रस्तोगी, प्रशिक्षण एवं प्लेस्मेंट अधिकारी डॉ. प्रबोध गौड़ , डीन डॉ॰ रविजीत सिंह , श्री मृगेंद्र सिंह एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे।



