केसीएमटी कॉलेज में हुआ सेल्फ अवेयरनेस एवं इमोशनल इंटेलिजेंस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
सभी छात्र-छात्राओं एवं फैकेल्टियों को संबोधित करते हुए सेल्फ अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन
आज खंडेलवाल कॉलेज में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसके मुख्य वक्ता कर्मचारी भविष्य निधि बरेली के कमिश्नर श्री अनिल कुमार जी ने सभी छात्र-छात्राओं एवं फैकेल्टियों को संबोधित करते हुए सेल्फ अवेयरनेस व पर एक बहुत प्रभावशाली व विचारणीय वक्तृत्व प्रस्तुत किया

जिसमें उन्होंने अनेक कहानियों के माध्यम से सरल शब्दों में कई महत्वपूर्ण चीजों पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया स्वयं को जानो व समझो किसी भी परिस्थिति में रिएक्ट ना करके रिस्पांस करें कोई निर्णय लेने से पहले विचार करें व कारपोरेट जगत में सबसे ज्यादा आवश्यक रिलेशनशिप बिल्डिंग व वैल्यूज को कैसे विकास करें इस पर भी उन्होंने प्रकाश डाला कार्यक्रम में सभी ने बहुत अधिक उत्साह से भाग लिया


इसमें महाविद्यालय में महानिदेशक डॉ अमरेश कुमार प्राचार्य डॉ आर.के सिंह सहित प्रवक्ता रितिका चावला रितेश अग्रवाल तेजस्विता सहित समस्त प्रवक्ता गण उपस्थित रहे संचालन प्रवक्ता मुकुल गुप्ता द्वारा किया गया






