पीलीभीत

पीलीभीत में बोले केशव प्रसाद मौर्य: कांग्रेस, सपा और बसपा आईसीयू में, इन्हें ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं

Connect News 24

Deputy Cm Keshav Prasad Maurya targtes SP BSP and Congress

बीसलपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा आईसीयू में पड़े हैं। इन्हें स्थानीय निकाय चुनाव में ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं है। ऑक्सीजन मिलने पर ये सत्ता में आ जाएंगे और गुंडागर्दी शुरू कर देंगे। उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को पीलीभीत और बीसलपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 11 मई के चुनाव में कमल का बटन दबा दोगे तो माफियाओं और गुंडों की गर्दनें अपने आप दब जाएंगी। जब नगरपालिका की सरकार मजबूत बनेगी, तभी नगर का अपेक्षित विकास हो पाएगा। अन्य राजनीतिक दल गरीबी हटाओ का नारा तो देती है, लेकिन काम नहीं करती हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबी हटाने का नारा नहीं देती, लेकिन गरीबी हटाने का काम करती है। भाजपा के लोग गरीबों का दर्द बखूबी जानते हैं। जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं, वे लोग गरीबों का दर्द नहीं जानते। उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार अब तक किसानों, मजदूरों महिलाओं एवं अन्य पात्रों को 27 लाख करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button