शाहजहाँपुर

खुदागंज की खुरचन: यह है शाहजहांपुर की स्पेशल मिठाई, जिसके स्वाद के लोग हैं दीवाने

Connect News 24

Khudaganj ki Khurchan is famous sweet of Shahjahanpur

खुदागंज की खुरचन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जनपद की एक पहचान यहां की स्पेशल मिठाई खुरचन से भी है। यूं तो जिले के विभिन्न स्थानों में यह मिठाई बनती है, लेकिन खुदागंज की खुरचन की बात ही अलग है। यहां पर खुरचन बनाने का काम करीब 80 साल पुराना है। कस्बे में सामान्य दिनों में रोजाना करीब एक कुंतल खुरचन बिकती है। त्योहारों में इसकी बिक्री दोगुनी हो जाती है।

 

खुदागंज खुरचन के लिए मशहूर है। यहां पर कई दुकानों में खुरचन बनाई जाती है। शायद ही कोई मिठाई की दुकान हो, जहां पर इसकी बिक्री न होती हो। लगभग 80 साल से खुरचन बिक रही है, जिसके स्वाद के लोग दीवाने हैं। खुरचन का स्वाद चखने के लिए दूसरे जिलों के लोग भी मंगाते हैं। 

ये भी पढ़ें- UP News: शाहजहांपुर के कलान में हटने लगा कोलाघाट पैंटून पुल, चार महीने मुसीबत झेलेंगे तीन लाख लोग

करीब 80 साल पूर्व सबसे पहले छोटेलाल गुप्ता खुरचन तैयार करके ठेले से फेरी लगाकर बिक्री किया करते थे। इसके बाद धीरे-धीरे खुरचन की बिक्री बढ़ने लगी तो मेन मार्केट में उन्होंने एक दुकान लेकर बेचने का काम शुरू कर दिया। छोटेलाल गुप्ता का स्वर्गवास होने के बाद उनके सबसे बड़े बेटे कुंजबिहारी लाल गुप्ता ने खुरचन का कारोबार संभाल लिया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button