बदायूं

Budaun News: शतकुंडी यज्ञ में गूंजे शांति के मंत्र, कलाकारों किए गए पुरस्कृत

Connect News 24

Mantras of peace echoed in Shatkundi Yajna, artists were rewarded

उझानी में जैन समाज के कार्यक्रम में उपदेश देते विशंक सागर महाराज। संवाद

उझानी। जैन समाज के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय समवशरण महार्चना कार्यक्रम बृहस्पतिवार को शतकुंडी यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ के दौरान शांति के मंत्र भी गूंजे। बाद में जबलपुर के कलाकारों और तमिलनाडु के पुरोहितों ने पुरस्कार पाया।

अंतिम दिन विशंक सागर समवशरण विधान में सबसे पहले सौधर्म इंद्र सिद्धार्थ जैन से अभिषेक कराया। अनूप जैन और प्रदीप जैन ने शांति धारा अर्पित की। इसके बाद शतकुंडी यज्ञ में शांति मंत्रों की आहुतियां अर्पित की गईं। मंत्रोच्चार विशंक सागर महाराज ने किया। समाज और विश्व कल्याण की कामना के साथ जैन समाज के प्रमुख लोगों ने प्रार्थना भी की। विधान के समापन के बाद नवीन वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम कराया गया। सुरेश चंद, जयदीप जैन और अशोक जैन को नवीन वेदी प्रतिष्ठा का शिलान्यास किया।

इस दौरान भगवान महावीर स्वामी के समस्त 24 तीर्थंकर प्रतिमा समाज के साधर्मी बंधुओं द्वारा स्थापित कराने की घोषणा की गई। जबलपुर के कलाकारों और तमिलनाडु के पुरोहितों को पुरस्कृत किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए गए। बाद में सभी ने सामूहिक भोज किया। कार्यक्रम में शशांक जैन, अर्जित, सिद्धार्थ, संचित, सोनिल, प्रदीप जैन, निखिल जैन, मणिका जैन, संगीता जैन, शिवांगी, अनीता जैन, रजनी जैन, तृप्ति जैन, प्रतिभा, रूपा, सुषमा, काजोल आदि मौजूद रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button