पीलीभीत

Pilibhit News: मुआवजा न मिलने पर भवन स्वामियों ने किया हंगामा

Connect News 24

फोटो 21

– सड़क चौड़ीकरण की जद में आएं हैं मकान

– एसडीएम ने नियमों की जानकारी देकर किया शांत

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। खुदागंज-बीसलपुर-पीलीभीत रोड के चौड़ीकरण में जिन लोगों के घर जद में आए हैं, उन लोगों ने मुआवजा न मिलने से क्षुब्ध होकर शुक्रवार को तहसील परिसर में काफी हंगामा किया। बाद में उपजिलाधिकारी ने उन्हें नियमों की जानकारी देते हुए शांत किया।

जिला भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी शुक्रवार को तहसील कार्यालय में उन किसानों का ब्योरा तैयार करने आए थे, जिनकी जमीन खुदागंज-बीसलपुर-पीलीभीत रोड के चौड़ीकरण में अधिग्रहीत की गईं हैं। जानकारी होने पर कई गांवों के लोग भी वहां आ गए, जिनके मकान जद में आए हैं।

उन लोगों ने भी कर्मचारियों से अपना मुआवजा संबंधी ब्योरा तैयार करने को कहा। कर्मचारियों ने यह कहकर उनका ब्योरा तैयार करने से मना कर दिया कि अभी उन्हें केवल जमीन वाले किसानों का ही ब्योरा तैयार करना है। कर्मचारियों के इस जवाब से भवन स्वामी नाराज हो गए। उन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि उन लोगों को जानबूझकर मुआवजा नही दिया जा रहा है।

एक घंटा तक हंगामा करने के बाद वे लोग उपजिलाधिकारी संदीप यादव से मिले। उपजिलाधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के मकान जद में आए हैं, उन लोगों को जमीन का मुआवजा नहीं मिलेगा। अभी केवल जमीन वाले किसानों का ही ब्योरा तैयार किया जाएगा। उपजिलाधिकारी के तर्क से लोग सहमत हो गए और शांत होकर घर चले गए।

हंगामा करने वालों में जसोली, दिवाली, भड़रिया, परसिया, जोगीठेर, टिकरी, पतरसिया, ज्योरह कल्याणपुर, उगनपुर मरौरी, और रढ़ैता गांवों के काफी लोग थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button