किस्सा कुर्सी का: बैठक में शानदार कुर्सी पर बैठे अफसर, भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के लिए डलवा दी लकड़ी वाली

बैठक में लकड़ी वाली कुर्सी पर बैठे भाजपा सांसद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को कल्पवृक्ष वितरण अभियान को लेकर सामाजिक संस्थाओं, उद्यमियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। यह बैठक कमिश्नरी सभागार में हुई, जिसमें भाजपा सांसद के लिए प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। सभागार में अफसर व अन्य लोग शानदार कुर्सियों पर बैठे, जबकि आंवला के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप को लकड़ी वाली कुर्सी पर बैठना पड़ा।
सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने इस मामले की शिकायत कमिश्नर सौम्या अग्रवाल से की। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में कुर्सियां एक सी होना चाहिए। या जनप्रतिनिधियों को एक समान सीटें डलवाएं। इस पर कमिश्नर ने व्यवस्था देख रहे स्टाफ की फटकार लगाई। उन्होंने भाजपा सांसद के मीडिया प्रभारी को भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी।
ये भी पढ़ें- Jyoti Maurya Case: एसडीएम ज्योति की जेठानी की एंट्री से नया मोड़, अब मुश्किल में आलोक मौर्य और उसका परिवार!
बैठक में कमिश्नर के पास लकड़ी की कुर्सी पर बैठे भाजपा सांसद की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कमिश्नर की बैठक में सांसद के लिए अफसरों ने प्रोटोकॉल का दरकिनार किया है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। सभी के लिए एक समान कुर्सी डलवाना चाहिए। लोग इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा पर प्रशासन की व्यवस्था पर तंज भी कस रहे हैं।



