मनोरंजन

कंगना रनौत की फिल्म तेजस का टीजर कब होगा रिलीज, जानें यहां

Connect News 24

Tejas Teaser Release Date: बॉलीवुड की मोस्ट टेंलेंटेड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने साल 2006 की फिल्म ‘गैंगस्टर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. तब से कंगना अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही है. हाल ही में 36 साल की एक्ट्रेस की फिल्म चंद्रमुखी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में कंगना की शानदार एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. वहीं अब एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ को रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस फिल्म में कंगना रनौत पहली बार एयरफोर्स पायलट के रोल में नजर आएंगी. इन सबके बीच अब ‘तेजस’ के टीजर की रिलीज डेट आ गई है.

कंगना रनौत स्टारर ‘तेजस’  का टीजर कब रिलीज होगा? 
कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. अपने दिलचस्प फर्स्ट लुक के साथ वाहवाही बटोरने के बाद,मेकर्स कथित तौर पर अपकमिंग नेशनल हॉलिडे पर इसका पहला टीज़र जारी करेंगे. ये फिल्म 20 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है और कथित तौर पर मेकर्स 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर इसका पहला टीज़र जारी करेंगे. प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, तेजस का पहला एसेट टीज़र 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगा.

 


‘तेजस’ पहली हवाई एक्शन फिल्म है
सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘तेजस’ में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं.  यह पहली हवाई एक्शन फिल्म है, जो वायु सेना अधिकारी तेजस गिल की कहानी बताएगी और साथ ही ये भी दिखाएगी कि कैसे हमारे वायु सेना के पायलट रास्ते में कई चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे देश की रक्षा के लिए अथक प्रयास करते हैं. फिल्म में कंगना रनौत के अलावा ‘तेजस’ में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, वीना नायर सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. फिलहाल फैंस कंगना की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 24: Jawan की कमाई में चौथे शुक्रवार फिर आया उछाल, 600 करोड का आंकड़ा पार करने से इंचभर दूर है SRK की फिल्म, जानें 24वें दिन का कलेक्शन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button