मनोरंजन

टीवी की लेडी मोगैम्बो की धमाकेदार वापसी, देखिए अनुपमा की गुरु मां का नया अंदाज

Connect News 24

Anupama Serial: जब से स्टार प्लस ने 5 साल बाद स्टार परिवार अवॉर्ड्स की घोषणा की है तब से ही फैन्स इसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना, हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़, मोहित मलिक, सयाली सालुंखे, विजयेंद्र कुमेरिया, अविनाश मिश्रा, नेहा सोलंकी जैसी कई और हस्तियों ने इस शानदार इवेंट की शोभा बढ़ाई. 

टीवी की लेडी मोगैम्बो की धमाकेदार वापसी

इस इवेंट में स्टार प्लस के कलाकारों द्वारा कई परफॉर्मेंस और एक्ट्स भी पेश किए गए. दर्शकों को टीवी की मोगैम्बो-अपरा मेहता देखने को मिलेंगी, जो अनुपमा की गुरु मां मालती देवी का किरदार निभा रही हैं. मालती देवी ने खुद को बॉलीवुड के सबसे फेमस विलेन्स में से एक मोगैम्बो के रूप में पेश किया हैं. जहां मालती देवी मोगैम्बो के रूप में मंच पर थिरकीं, वहीं अनुपमा ने अपनी गुरु मां को जमकर चियर किया. 

 


देखिए अनुपमा की गुरु मां का नया अंदाज

यह पहली बार होगा जब दर्शक स्टार परिवार अवॉर्ड्स में मालती देवी को इस अवतार में देखेंगे, और हमें यकीन है कि आप उन्हें देखना मिस नहीं करना चाहेंगे. तो 1 अक्टूबर को शाम 7 बजे स्टार प्लस पर स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2023 जरूर देखें.

इस अवार्ड्स नाइट में अनुपमा में मुख्य भूमिका निभाने वाली रूपाली गांगुली पिंक गाउन में बेहद स्टनिंग लग रही थीं. अनुपमा का ये अंदाज देख हर कोई हैरान रह गया. वहीं चमचमाते आउटफिट ने लाखों दिलों को जीत लिया. बता दें कि इस अवॉर्ड्स में अनुपमा और अनुज को डांस भी देखने को मिलेगा.

 

यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 24: Jawan की कमाई में चौथे शुक्रवार फिर आया उछाल, 600 करोड का आंकड़ा पार करने से इंचभर दूर है SRK की फिल्म, जानें 24वें दिन का कलेक्शन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button