बरेली

बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज: SSP प्रभाकर चौधरी पर गिरी गाज, हटाए गए; इंस्पेक्टर समेत दो निलंबित

Connect News 24

SSP Prabhakar Chowdhary transferred after lathi charge on Kanwariyas in Bareilly

फोर्स के साथ एसएसपी प्रभाकर चौधरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुराना शहर के मोहल्ला जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को एक बार फिर बवाल हो गया। पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसे शासन ने गंभीर मानकर एसएसपी प्रभाकर चौधरी को हटा दिया। उन्हें 32वीं पीएसी (लखनऊ) भेजा गया है। सीतापुर के एसपी घुले सुशील चंद्रभान नए एसएसपी होंगे। इधर, बारादरी थाने के इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह और जोगी नवादा चौकी प्रभारी अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। 

सुबह से चल रही रस्साकसी के बीच शाम पांच बजे एसएसपी प्रभाकर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने पहले सख्ती दिखाते हुए बलपूर्वक हटाया, फिर लाठीचार्ज करना पड़ा। एसएसपी का दावा था कि अराजकतत्वों ने हवाई फायरिंग की, इस कारण लाठीचार्ज करना पड़ा। डीएम शिवाकांत द्विवेदी की मौजूदगी में हुए लाठीचार्ज में कांवड़ियों समेत कुछ महिलाएं भी घायल हुईं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर डीजे जब्त कर लिया गया। 

ये भी पढ़ें- बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज: जत्थे में शामिल अराजकतत्व ने की फायरिंग, पुलिस ने बरसाईं लाठियां; DJ जब्त

कांवड़ जत्थे में शामिल डीजे पर बजाए जा रहे गानों को लेकर पुलिस के आपत्ति करने से यह पूरा बवाल हुआ। कांवड़ियों पर लाठीचार्ज को सपा व दूसरी विपक्षी पार्टियों के मुद्दा बनाने पर शासन गंभीर हुआ। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button