शिक्षक तबादला: आवेदन पत्रों का सत्यापन कर लॉक किया डाटा
रामपुर। बेसिक विद्यालयों में शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले में कुल 636 आवेदन प्राप्त हुए हैं। रविवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर इन आवेदन पत्रों का सत्यापन कराया गया। जिसकी जिम्मेदारी समस्त ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई।
जनपद के बेसिक विद्यालयों में लंबे समय से कार्यरत शिक्षक तबादला प्रक्रिया के तहत अपने गृह जनपद जाने की उम्मीद में हैं। करीब चार साल बाद शुरू हुई तबादला प्रक्रिया में शासन ने पोर्टल पर शिक्षकों से आवेदन मांगे। 17 जून को रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। कुल 636 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। रविवार को कार्यालय पर इन आवेदन पत्रों का सत्यापन पूरा कर डाटा लॉक कर दिया गया। इससे पहले प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।