रामपुर

Loksabha Election 2024: रामपुर में 17.25 लाख मतदाता डालेंगे वोट, 51 हजार वोटर बढ़े, सियासी दल लगाने लगे गणित

Connect News 24

सार

लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इस बीच रामपुर जिले में वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया गया है। तीन माह चले अभियान में जिले में 51 हजार वोटर बढ़ गए हैं। 35 हजार से अधिक मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। 

Loksabha Election 2024: 17.25 lakh voters cast their votes Rampur, political parties started doing mathematics

मतदान सामग्री का वितरण करते कर्मचारी।
– फोटो : amar ujala digital

विस्तार


रामपुर जिले के 17.25 लाख मतदाता आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। पुनरीक्षण अभियान के बाद अंतिम मदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। तीन माह चले अभियान में जिले की वोटर लिस्ट में 51 हजार वोटर और बढ़ गए हैं। 35 हजार से अधिक मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

जिला मुख्यालय के साथ ही तहसील मुख्यालयों और बूथों पर मतदाता अपने नाम को देख सकते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए आयोग के आदेश पर प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होने के बाद यह बात सामने आई कि जिले में अब चुनाव के लिए 17.25 लाख वोटर मतदान करेंगे।

17.25 लाख वोटरों में से 9.13 लाख पुरुष और 8.13 लाख महिला वोटर शामिल हैं, जबकि 154 अन्य मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की ओर से इस संबंध में वोटरों से अपील की गई है कि वह अपने मत का प्रयोग जरूर करें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button