बरेली

प्रेमिका की ससुराल पहुंचा प्रेमी: खुद को बताया भाई, फिर जीजा को पिलाई शराब; आधी रात को आहट हुई तो खुली सच्चाई

Connect News 24

family members caught married woman with her lover in shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में एक युवक भाई बनकर शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंच गया। उसने विवाहिता के पति और परिवार के अन्य लोगों को खूब शराब पिलाई। जब सब गहरी नींद में सो गए तो प्रेमिका को दूसरे कमरे में बुला लिया। आहट होने पर विवाहिता के परिजन जाग गए। उन्होंने युवक को विवाहिता के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। बाद में आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।

खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही गांव में हुई थी। युवती का मायके के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। रविवार शाम चार बजे युवक प्रेमिका की ससुराल पहुंचा। उसने अपना परिचर प्रेमिका के भाई के तौर पर दिया। 

ये भी पढ़ें- चूहे ने कुतर दिए मरीज के अंग: सोता रहा ICU स्टाफ, बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला; जांच के आदेश

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button