‘मामू… मैं आ रहा हूं’: अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष को मिली धमकी, पाकिस्तान के नंबर से आई कॉल

मुकेश पटेल को मिली धमकी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल को पाकिस्तान से धमकी मिली है। उन्हें दो दिन पहले पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें मामू कहकर संबोधित किया और उनसे कहा कि वह आ रहा है। इस पर मुकेश पटेल ने शुक्रवार को डीएम-एसएसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग की।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भरकुईया निवासी मुकेश पटेल ने ही पहल करके जामा मस्जिद का मुकदमा न्यायालय में दायर कराया था। तब से लगातार मुकदमे में सुनवाई चल रही है। मुकेश पटेल भी हर तारीख पर न्यायालय पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें- पति नपुंसक है: सुहागरात पर मुझसे दूरी बना ली थी, शादी के तीन माह बाद दुल्हन का खुलासा, दूल्हे ने वीडियो साले..
बताते हैं कि मुकेश पटेल को पिछले साल भी दिल्ली से धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने फेसबुक पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। तब भी उन्होंने डीएम, एसएसपी से सुरक्षा मांगते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस पर उन्हें एक गार्ड मुहैया करा दिया गया था लेकिन यह गार्ड केवल मुकदमे की तारीख वाले दिन सुबह से शाम पांच बजे तक उनके साथ रहता है। उसके बाद चला जाता है।