अमानवीय: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, रातभर शव को रौंदते रहे वाहन, नहीं हो सकी शिनाख्त
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र में गौटिया-लाड़पुर मोड़ के पास हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद उसका शव हाईवे पर पड़ा रहा। रातभर वाहन शव को कुचलते रहे।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रातभर उसके शव को वाहन रौंदते रहे। रविवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात तक मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस हुलिये के आधार पर मृतक को विक्षिप्त या भिखारी मान रही है।
हादसा थाना हाफिजगंज क्षेत्र में गौटिया-लाड़पुर मोड़ के पास हुआ। मरने वाले व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष होगी। पुलिस ने आशंका जताई है कि सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हुई होगी। कई वाहनों से कुचले जाने की वजह से मृतक का सिर लगभग गायब ही हो गया था।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: 1600 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा रिंग रोड, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहीत
सुबह पुलिस पहुंची तो आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास किया मगर चेहरा बुरी तरह से कुचल जाने की वजह से पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहचान के लिए आसपास के थानों में भी सूचना दी गई है। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।



