मनोरंजन

बिग बॉस में अंकिता लोखंड़े संग इस बात पर हुई मन्नारा चोपड़ा की लड़ाई

Connect News 24

Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 का पहला वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा. शो में इन पांच दिनों में कुछ ऐसी चीजें हुईं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा. घर के अंदर देखा गया कि मन्नारा चोपड़ा को सोनिया और ईशा ने निशाना बनाया. वहीं खानजादी ने अभिषेक, नील भट्ट और विक्की पर कई आरोप लगाए और जमकर लड़ाई हुई. 

बिग बॉस सीजन 17 का पहला वीकेंड का वार कई जबरदस्त चीजें देखने को मिली. सलमान खान ने ईशा मालवीय से लेकर अभिषेक कुमार की क्लास लगाई.

ईशा की वजह से आपस में भिड़ीं मन्नारा-अंकिता

वहीं अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बीच तीखी बहस हुई. झगड़ा तब और बढ़ गया जब मन्नारा ने अंकिता पर हमेशा ईशा के साथ रहने और उनकी दोस्ती को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया. मन्नारा ने कहा कि ईशा का अपना कोई स्टैंड नहीं है और वह अंकिता को धोखा देगी. अंकिता ने ईशा के साथ अपनी दोस्ती का बचाव किया और मन्नारा के व्यवहार को सही नही बताया. 

इस वजह से फूट-फूट कर रोईं प्रियंका चोपड़ा की बहन

मन्नारा अंकिता को बोलती हैं कि ईशा आपकी अस्टिटेंट है और जो अपनी बॉयफ्रेंड की नहीं हो सकी वो आपकी क्या होगी, इस बात को सुनकर अंकिता को गुस्सा आ जाता है और वह मन्नारा पर चिल्ला पड़ती हैबात तब बिगड़ गई जब मन्नारा ने बातचीत में ईशा को घसीटना शुरू कर दिया.

इसी बात को लेकर अंकिता ने मन्नारा पर तंज कसा. बहस होने के बाद मन्नारा फूट-फूट कर रोने लगीं. मन्नारा ने कहा कि वह अब अंकिता के साथ दोस्ती नहीं करना चाहती. बिग बॉस 17 का लेटेस्ट एपिसोड ड्रामा और कॉन्ट्रोवर्सी से भरा रहा. 

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Episode 6 Written Live Updates: सलमान खान ने पहले ‘वीकेंड का वार’ में लगाई इस कंटेस्टेंट की जमकर क्लास, घर से बेघर होगा ये पॉपुलर स्टार!


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button