मनोरंजन

महाष्टमी पर शिल्पा शेट्टी ने किया कन्या पूजन, राज कुंद्रा ने बेटी के पैर धोकर लिया आशीर्वाद

Connect News 24

Navratri 2023: हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने नवरात्रि का त्योहार धूमधान से सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा की वीडियो वायरल हो रही हैं. शिल्पा ने खुद ही इंस्टा पर कन्या पूजन का वीडियो शेयर किया है.

महाष्टमी पर शिल्पा शेट्टी ने किया कन्या पूजन

इस वीडियो में शिल्पा कन्याओं को खाना खिला रही हैं, साथ ही राज अपनी बेटी समीशा के पैर धोकर आरती उतार रहे हैं. साथ ही अपनी बेटी से आशीर्वाद भी ले रहे हैं. एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह कन्याओं को खाना खिला रही हैं. साथ ही नन्ही कन्याओं की पूजा करने के बाद उनको खाना भी बांट रही हैं. शिल्पा ने भी अपनी बेटी समीशा और बेटे की आरती उतारी. साथ ही समीशा से आशीर्वाद भी लिया.

राज कुंद्रा ने बेटी समीशा के पैर धोकर लिया आशीर्वाद

वहीं राज कुंद्रा वीडियो में सबसे पहले अपनी बेटी के पैर धोते हैं. फिर पोछकर बेटी के पैरों में टीका लगाते हैं. इसके बाद समीशा की आरती उतारते हैं. इसके बाद पापा राज कुंद्रा को बेटी समीशा आशीवार्द देती हुई भी नजर आ रही हैं. फैंस इस वीडियो को देखने के बाद काफी प्यार लुटा रहे हैं. वीडियो में राज कुंद्रा जब बेटी की पूजा कर रहे थे तो इस दौरान समीशा का क्यूट अंदाज फैंस को काफी पंसद आ रहा है.

[insta]https://www.instagram.com/reel/Cyso6yiozVq/?utm_source=ig_web_copy_link[/insta]

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो मार्डन होने के साथ-साथ धार्मिक चीजों को भी खूब मानती हैं. एक्ट्रेस भगवान में अटूट आस्था रखती हैं और वह हर त्योहार में पूजा-पाठ बड़े से ही शिद्दत के साथ करती हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: Ankita Lokhande से लड़ाई होने पर फूट-फूट कर रोईं Manaara, इस वजह से भिड़ गईं प्रियंका चोपड़ा की बहन और टीवी की बहू

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button