Shahjahanpur: कॉलेज में भाजपा के कार्यक्रम पर भड़के चिन्मयानंद, मंत्री जी बोले- कुर्सी न मिलने पर गुस्साए स्वामी
[ad_1]

स्वामी चिन्मयानंद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज में मंगलवार को भाजपा की ओर से आयोजित बजट पर चर्चा कार्यक्रम में हंगामा हो गया। कार्यक्रम के दौरान मुमुक्ष शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद भड़क गए। उन्होंने कहा कि किसी अनुमति से हो रहा आयोजन। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप को कार्यक्रम छोड़कर जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सीट न मिलने पर गुस्साए हैं स्वामी।
दो दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप का मंगलवार को एसएस कॉलेज में बजट पर चर्चा कार्यक्रम प्रस्तावित था। दोपहर करीब दो बजे मंत्री अपने काफिले के साथ पहुंचे। बताते हैं कि कार्यक्रम में सभी अपने विचार व्यक्त कर चुके थे। तभी स्वामी चिन्मयानंद कार्यक्रम में पहुंचे और आपत्ति जता दी। उन्होंने सवाल किया कि कॉलेज में कार्यक्रम की अनुमति किससे ली गई। उन्होंने कहा कि किसी अन्य जगह पर कार्यक्रम नहीं रख सकते थे। इसके बाद प्रभारी मंत्री वहां से चले आए।
मुमुक्ष शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि कॉलेज के प्राचार्य अभी जल्दी आए हैं। प्रबंध समिति के सचिव बीमार चल रहे हैं। फिर कार्यक्रम की अनुमति किससे ली गई। कॉलेज में पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। तब छात्रों ने उनके पास आकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद एतराज जताया था। वहीं भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम के लिए कॉलेज से अनुमति ली थी। हमने स्वामी चिन्मयानंद से भी सोमवार रात फोन पर बात की थी। उन्होंने उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल से बात करने के लिए कहा था।
[ad_2]