पीलीभीत

डीजे पर डांस को लेकर विवाद : चली बेल्टें और ईंट-पत्थर

Connect News 24

 

बिलसंडा। नगर के एक बरातघर में सोमवार रात को शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें जमकर ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर की मदन मोहन कॉलोनी निवासी गया प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा जीवेंद्र राठौर, टिंकू और पड़ोस का रहने बाला सोनू गोला रोड स्थित एक बरातघर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

शादी में खाना खाना खाने के बाद सोनू का डीजे पर डांस के दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया। हमलावर सोने के साथ मारपीट करने लगे। गया प्रसाद का बेटा जब सोनू को बचाने के लिए गया तो उसके साथ भी मारपीट की जाने लगी। झगड़े की सूचना जब गया प्रसाद को मिली तो वह अपने बेटे श्याम सिंह, राम सिंह और जितेंद्र सिंह के साथ समझौता कराने पहुंचे।

आरोप है की उक्त लोगों ने बिना कोई बात सुने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं गया प्रसाद और उनके लड़कों को बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। जिससे गया प्रसाद और उनके बेटे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शादी में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसमें आरोपी भगवत सरन, ओमप्रकाश, कन्हई और चार से पांच अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद

[ad_2]


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button