MJPRU Exam: नौ जिलों के 247 केंद्रों पर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आज से, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विस्तार
बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में शनिवार से स्नातक और परास्नातक की मुख्य परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए पूर्व निर्धारित नौ जिलों में 247 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब सवा दो लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।
बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि कॉलेज में सभी व्यवस्थाएं मुस्तैद हैं। कंट्रोल रूम के जरिये परीक्षा कक्ष की निगरानी की जाएगी। आंतरिक सचल दल भी सक्रिय रहेगा। विश्वविद्य्रालय का उड़नदस्ता भी निरीक्षण के लिए कॉलेज पहुंच सकता है। गेट पर जांच के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रहेगा।