शाहजहाँपुर

Nurse Death Case: आखिरी बार सोनू से ही हुई थी नर्स रुचि की बात, सामने आया चौंकाने वाला सच, सीसीटीवी…

Connect News 24

Last time talk ofRuchi Saxena And Sonu, there was an argument between two IN Shahjahanpur Mulayam

Nurse Death Case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एवन जनरल हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर की संचालिका रुचि सक्सेना की मौत से पहले अंतिम बार पार्टनर सोनू वर्मा से ही बात हुई थी। फोन पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद ही रुचि का शव हॉस्पिटल में ही फंदे से लटका मिला था। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। हालांकि पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

हरदोई जिले के शाहबाद के गांव उधरनपुर निवासी मुलायम सक्सेना की पत्नी रुचि सक्सेना ने नर्सिंग का कोर्स करने के बाद सोनू वर्मा के साथ पार्टनरशिप में अस्पताल खोला था। बुधवार देर रात रुचि का अस्पताल के चैंबर में फंदे से शव लटका मिला। परिजनों ने सोनू और अस्पताल के दो कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत की बात सामने आई है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह के अनुसार, रुचि की मौत रात 12 से एक बजे के बीच हुई है। इससे पहले उसकी सोनू वर्मा से फोन पर बात हुई थी। पुलिस मान रही है कि दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रुचि ने फंदे से लटककर जान दे दी। 

रुचि के फोन न उठाने पर सोनू ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया। कॉल रिसीव न होने पर उसने अस्पताल स्टाफ को कॉल कर चैंबर खुलवाने का प्रयास करने को कहा था। चैंबर न खुलने पर सोनू अस्पताल पहुंचा और दरवाजा तोड़ दिया। कैंची से फंदा काटकर रुचि को नीचे उतारा और एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button