बदायूं

बेटे की मौत के चार दिन बाद मां ने तोड़ा दम: घर से बाहर भी नहीं निकल रही थीं सावित्री, परिजन बोले- लगा था सदमा

Connect News 24

Four days after death of son mother died in Usawan of Budaun

मां जावित्री(फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में बेटे की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। चार दिन पहले उसावां थाना क्षेत्र के गांव निरंजन नगला में बंदरों के हमले में छत से गिरकर बेटे देशराज की मौके पर ही मौत हो गई थी। देशराज की मौत के बाद उसकी 60 वर्षीय मां जावित्री देवी की सदमे से मौत हो गई।

मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे उसावां थाना क्षेत्र के गांव निरंजन नगला में पूर्व प्रधान के छोटे भाई 45 वर्षीय देशराज शाक्य छत से कपड़े उतारने चढ़े थे। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया था। देशराज बंदरों से बचने के लिए जीने की ओर दौड़े इसी बीच उनका पैर फिसल गया। वह छत से मकान के बाहर लगीं ईंटों के ढेर पर गिरे इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button