रामपुर
मां तुझे प्रणाम: रामपुर में पुलिस कर्मियों के शौर्य को मिला सम्मान, डीएम-एसपी ने पीठ थपथपाई गर्व से खिले चेहरे

रामपुर में पुलिस कर्मियों के शौर्य का सम्मान किया गया
– फोटो : संवाद
विस्तार
चिलचिलाती गर्मी और हांड़कंपा देने वाली ठंड में मुस्तैदी से तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी लहजे में बेशक आपको सख्त लगें, लेकिन वह हृदय से उतने ही कोमल होते हैं। कोरोना काल से लेकर अब तक लगातार विषम परिस्थितियों में ड्यूटी करते हुए सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। मौका था अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस शौर्य सम्मान कार्यक्रम का। बरेली रोड स्थित ओपल होटल में अमर उजाला और उसके सहयोगियों के संयुक्त तत्वावधान में 21 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

