एमपी बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट घोषित, इंदौर के मृदुल पाल ने किया टॉप, प्राची गढ़वाल का रहा दूसर
MPBSE MP Board 10th Toppers 2023 List
: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. मध्य प्रदेश शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने परीक्षा परिणाम घोषित किया.नतीजा 66.47% रहा. ये पिछले साल से बेहतर है. इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है. टॉप टेन में 254 स्टूडेंट्स आए हैं. तो चलिए नजर डालते हैं दसवीं में मेरिट लिस्ट में शामिल होने वाले टॉपर्स की लिस्ट.
ये रही टॉपर्स की लिस्ट
10वीं-
पहला स्थान- मृदुल पाल (494 अंक)
दूसरा स्थान- प्राची गढवाल (493 अंक)
दूसरा स्थान- कृति प्रभा मिश्र (493 अंक)
दूसरा स्थान- स्नेहा लोधी (493 अंक)
तीसरा स्थान- अनुभव गुप्ता (492 अंक)
तीसरा स्थान- अभिषेक परमार (492 अंक)
तीसरा स्थान- उन्नति अग्रवाल (492 अंक)
तीसरा स्थान- आस्था सिंह (492 अंक)
तीसरा स्थान- राधा साहू (492 अंक)
तीसरा स्थान- सुदीक्षा (492 अंक)
तीसरा स्थान- प्रिया ठाकरे (492 अंक)
चौथा स्थान- जीवन धनगर (491 अंक)
चौथा स्थान- युवराज सिंह (491 अंक)
चौथा स्थान- वैण्णवी गुप्ता (491 अंक)
चौथा स्थान- अंजलि कुशवाहा(491 अंक)
चौथा स्थान- हर्षवर्धन (491 अंक)
चौथा स्थान- अभिनव मिश्रा (491 अंक)
चौथा स्थान- अंजलि पांडे (491 अंक)
चौथा स्थान- आर्या गुप्ता (491 अंक)
चौथा स्थान- अंशिका (491 अंक)
चौथा स्थान- भूमिका यादव (491 अंक)
लाखों विद्यार्थी हुए थे शामिल
10वीं की परीक्षा में 9 लाख 65 हजार परीक्षार्थी बैठे थे. इस बार परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इनमें 3099 सरकारी और 753 निजी स्कूल शामिल हैं.10वीं की परीक्षा 1 से 27 मार्च तक हुई थी. बोर्ड ने 52 केंद्रों पर 10वीं कक्षा की 57.04 लाख कॉपियां चेक कीं.इस बार 10वीं-12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया. परिणाम घोषित होने के मौके पर मेधावी छात्रों को नहीं बुलाया गया है.
यह भी पढ़ें
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


