रामपुर

‘बदनाम विरासत, बौखलाई सियासत’: I.N.D.I.A पर मुख्तार अब्बास नकवी का तंज, बोले- ऐसे गठंधन हो जाते हैं क्रैश

Connect News 24

Mukhtar Abbas Naqvi addressed BJP workers and attack india in Rampur

मुख्तार अब्बास नकवी ने की भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को यहां कहा कि यूपीए जब एनपीए (नॉन परफार्मिंग एसेट) हो गया तो “बदनाम विरासत, बौखलाई सियासत” नए चोले में पुराना खेला करने निकल पड़ी है। रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात में  नकवी ने कहा कि “खानदानी खिलाड़ी” का “पुरानी ढोल में नया खोल, भी ढोल में पोल ही साबित होगा।

नकवी ने आगे कहा कि कुछ नए पार्टनर के साथ दिवालिया डायनेस्टी का यह गठबंधन सिर्फ ठगबंधन है। नकवी ने कहा कि “यूपीए के छल पर एनपीए की छाप” छलचंदों की छवि को छलनी कर चुका है। इनके नए गठबंधन की हालत उस प्लेन की तरह है> जिसका ‘पायलट अनाड़ी, पैसेंजर खिलाड़ी’ हैं। ऐसे प्लेन की या तो इमरजेंसी लैंडिंग होती है या वो क्रैश हो जाता है।

 नकवी ने कहा कि मोदी के काम की गिनती ने कुनबे का गणित बिगाड़ दिया है, परिवार की “मोदी हराओ सनक” पर “पब्लिक का मोदी जिताओ” संकल्प भारी है। नकवी ने कहा कि “चौबीस के चुनावी चूल्हे पर ख्याली खिचड़ी, खानदानी खुरचन” साबित होगी। “सपने एक मुंगेरी अनेक के अंतर्विरोध के अखाड़े में एकता का नगाड़ा टांय-टांय फिस्स होगा।” एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व वाला जांचा-परखा खरा गठबंधन है दूसरी तरफ कांग्रेस के “छल की बाजीगरी” है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button