रामपुर

मुख्तार अब्बास बोले: एक चुनाव केंद्र व राज्य सरकार का जनमत संग्रह नहीं हो सकता, उपचुनाव का माहौल होता है अलग

Connect News 24

Mukhtar Naqbi said: One election cannot referendum of central and state government

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकबी का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से कई बिंदुओं पर चर्चा की। शंकरपुर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक उन्होंने कहा कि उपचुनाव में मतदान के मुद्दे, मूड और माहौल अलग होते हैं।

कहा कि मतदाता सरकार बनाने या हटाने के लिए वोटिंग नहीं करता, बल्कि स्थानीय मुद्दों पर मतदान करता है। कोई एक चुनाव केन्द्र और राज्य सरकार का जनमत संग्रह नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश में तो हर महीने किसी इलाके में चुनाव होते रहते हैं।

इसलिए एक देश-एक चुनाव की जरूरत है। इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button