अजय हत्याकांड: थाने के सामने मार दिया मेरा पति, आरोपियों के घर पर चले बुलडोजर; यह कहकर रो पड़ी मृतक की पत्नी

मृतक अजय की पत्नी और बेटा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नरकुलागंज निवासी हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने नितिन नाम के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गंगापुर निवासी राहुल, विनय को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। हत्याकांड में नामजद दो अन्य आरोपी जगमोहन उर्फ तन्नू और भगवान स्वरूप उर्फ लाले अब भी फरार हैं। वहीं अजय हत्याकांड को लेकर परिजनों में आक्रोश है।
मंगलवार को मृतक के दसवां संस्कार को जुटे अजय वाल्मीकि के परिजनों ने मूर्ति नर्सिंग होम चौराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में महिलाएं आगे रहीं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आरोपियों से सेटिंग की वजह से उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा।
ये भी पढ़ें- Youtuber Earning: वीडियो बनाकर एक साल में कमाए 1.20 करोड़ रुपये, यूट्यूबर ने आयकर टीम को दिया ये जबाव
प्रदर्शन करने वालों ने हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें समझाकर मौके से हटाया। मृतक अजय की पत्नी ने कहा कि मेरे पति को थाने के सामने मार दिया। अब हमें और हमारे बेटे को कौन देखेगा। उसने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की।



