नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव: भाजपा के 10 और सपा के दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, रेनू यादव का पर्चा खारिज

बरेली नगर निगम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के कुछ देर बाद ही चुनाव निर्विरोध घोषित कर दिया गया। 12 सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। 12 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। चुने गए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। 12 सदस्यों में 10 भाजपा और 2 सपा के पार्षद निर्विरोध चुने गए।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम सभागार में कार्यकारिणी समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स की मौजूदगी में कार्यकारिणी के लिए 12 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। भाजपा की ओर से आठ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वहीं सपा के दो पार्षदों ने चुनाव लड़ने के लिए पर्चे भरे।



