रामपुर

UP: गुड़िया बनी नगमा प्रेम के साथ कानूनी लड़ाई में भी परिवार से जीती, हिंदू प्रेमी से मंदिर में रचाई थी शादी

Connect News 24

Nagma Khatoon alias Gudiya won legal battle with her family members along with love IN RAMPUR

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामपुर जिले के मसवासी में हिंदू धर्म में आस्था के चलते नगमा खातून से गुड़िया बनकर हिंदू प्रेमी से मंदिर में शादी रचाई थी। अब नगमा उर्फ गुड़िया ने कोर्ट में प्रेमी से पति बने युवक के पक्ष में बयान दर्ज कराकर कानूनी लड़ाई भी जीत ली है। कोर्ट ने उसे पति के साथ जाने का आदेश दिया है।

कस्बा निवासी नगमा खातून की बचपन से ही हिंदू धर्म में आस्था थी। नगमा को मोहल्ले के ही एक हिंदू युवक से प्रेम हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पाबंदी लगा दी, लेकिन वह लगातार प्रेमी युवक से बातचीत करती रही। बीते माह वह प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई और मंदिर में जाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचा ली। 

सोशल मीडिया पर नगमा उर्फ गुड़िया की शादी का एक वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर लिया था। पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। जिस पर नगमा उर्फ गुड़िया ने कोर्ट में कहा कि हिंदू धर्म में आस्था के चलते उसने धर्म परिवर्तन कर हिंदू प्रेमी से मंदिर में शादी रचाई है। 

वह अब पति के साथ ही रहना चाहती है। साथ ही उसने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। जिस पर कोर्ट ने नगमा उर्फ गुड़िया को पति के साथ जाने के आदेश दिए हैं। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button