Nath Corridor: बरेली के डेलापीर चौराहे पर लगेगा भगवान शिव का प्रतीक डमरू, नाम होगा नाथ सर्किट

बरेली त्रिवटी नाथ मंदिर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के डेलापीर चौराहे का नाम अब नाथ सर्किट होगा। इसका सुंदरीकरण कराते हुए यहां भगवान शिव के प्रतीक स्वरूप डमरू को स्थापित किया जाएगा। इससे जुड़ी सौ फुटा रोड पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। कायाकल्प का यह काम बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) करेगा।
मंगलवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नाथ कॉरिडोर के मॉडल पर चर्चा हुई। इसमें डेलापीर चौराहे के कायाकल्प को लेकर फैसला लिया गया। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि नाथ कॉरिडोर को लेकर प्रथम चरण में बाहरी सड़कों व प्रवेश द्वार का काम चल रहा है। यह अगले कुछ महीने में पूरा हो जाएगा।
चौराहों का होगा सुंदरीकरण
दूसरे चरण में सभी सात मंदिरों से जुड़ी सड़कों और चौराहों का सुंदरीकरण होगा। डेलापीर चौराहे का नाम बदलकर नाथ सर्किट रखने पर भी सहमति बनी है, हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर लगना शेष है।
संबंधित खबर- शिवमय होगी बरेली: नाथ कॉरिडोर से होगा मंदिरों का सुंदरीकरण, बनेंगे प्रवेश द्वार, चौड़ी होंगी सड़कें



