मनोरंजन

कंगना रनौत के बेबाक बयानों से इंप्रेस हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Connect News 24

Nawazuddin On Kangana Ranaut statements: नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. इस फिल्म को कंगना रनौत ने प्रोड्यूस किया है. अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कंगना रनौत का उनके बयानों को लेकर सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि जब फिल्म इंडस्ट्री में मुद्दों को उठाने की बात आती है तो इसमें कंगना बहुत ईमानदार हैं. उनके मुताबिक, ज्यादातर लोग ऐसी बातें कहते हैं जो राजनीतिक रूप से सही होती हैं लेकिन कंगना में बहुत साहस है.

लोगों में नहीं हैं गट्स – नवाजुद्दीन सिद्दीकी
ई टाइम्स की खबर के अनुसार एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कंगना की तारीफ करते हुए कहा कि कई लोगों में इतने गट्स नहीं होते कि वो इंडस्ट्री में हो रही परेशानियों पर बात करें, पर कंगना बेहतरीन हैं.

कंगना के साथ काम करना चाहते हैं नवाजुद्दीन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जब कंगना के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो कंगना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें कंगना के साथ काम करने को लेकर कोई ऑफर नहीं आया है पर वो चाहते हैं कि कंगना के साथ कोई फिल्म करें. साथ ही नवाजुद्दीन ने ये भी इच्छा जाहिर की कि वो चाहते हैं वो फिल्म कोई लव स्टोरी हो.

कैसी है ”टीकू वेड्स शेरू’ फिल्म की कहानी
टीकू वेड्स शेरू की बात करें तो ये टीकू और शेरू की कहानी है जो दो छोटे शहरों से ताल्लुक रखते हैं और दोनों ही बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने का सपना देखते हैं. 

फिल्म के लिए पहली पसंद थे कंगना और इरफान खान
इस फिल्म में नवाजुद्दीन और अवनीत कौर ने इंटीमेट सीन किए हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दोनों की उम्र को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. जिसका जवाब देते हुए कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इरफान खान के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है और लिखा है, ‘फन फैक्ट्स…. TWS के लिए पहली पसंद इरफान खान और कंगना रनौत थे….दोनों की उम्र में 20 साल से ज्यादा का फर्क था…फाइनली जिन्होंने फिल्म की, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर…उम्र में दो 20 साल से ज्यादा का फर्क है.’

यह भी पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड Arjun Kapoor के बर्थडे पर Malaika Arora ने छैया-छैया गाने पर लगाए ठुमके, देखें पार्टी की इनसाइड वीडियो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button