बदायूं

Budaun News: बिजली के पोल में करंट उतरने से गाय मरी, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

Connect News 24

Cow died due to electrocution in electric pole, angry people created ruckus

उझानी में स्टेशन रोड पर बिजली के पोल के करंट से गाय की मौत हो जाने पर मौके पर मौजूद पुलिस व लोग

पंखा रोड पर बकरियों वाले नखासे के पास हादसा

शनिवार को भी हो गई थी छुट्टा गोवंश की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। पंखा रोड पर बकरियों वाले नखासे के पास रविवार शाम बिजली के पोल में फिर करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने खूब हंगामा किया।

हादसा शाम करीब चार बजे हुआ। टीटू बाबू और सौरव ने बताया की पोल पर दोपहर बाद से ही करंट आने लगा था। चपेट में आने से कुत्ता बच गया। इसके बाद पोल के पास से गाय निकली, तो वह चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई, गाय रामलीला नगला निवासी कैलाश की बताई जा रही है।

हादसे के बाद एक व्यक्ति ने उपकेंद्र पर फोन भी किया, लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी बिजली कर्मी नहीं आए। इससे गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने बिजली कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया। बिजली कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। बाद में बिजली कर्मियों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस कर्मियों ने मोहल्ले के लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद ही मृत गाय को उठाने दिया गया। बता दें कि इसी पोल पर शनिवार शाम भी करंट उतर आया था, करंट लगने से छुट्टा सांड़ की मौके पर ही मौत हो गई थी। सांड़ को नगरपालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से हटवाया था। इधर, हंगामे की वजह से आवागमन प्रभावित रहा। ई-रिक्शा की कतार लग गई।

उझानी में स्टेशन रोड पर बिजली के पोल के करंट से गाय की मौत हो जाने पर मौके पर मौजूद पुलिस व लोग

उझानी में स्टेशन रोड पर बिजली के पोल के करंट से गाय की मौत हो जाने पर मौके पर मौजूद पुलिस व लोग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button