बरेली
Trending

केसीएमटी के एन.सी.सी कैडेट्स ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

नशा समाज के लिए ऐसा दीमक है जो समय से पहले ही जीवन को समाप्त कर रहा है।

Connect News 24

खंडेलवाल कॉलेज बरेली में एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

जिसमें कैडेट्स इल्मा अंसारी, शाहीन चौहान , अम्बिका साहू, खुशबू, निशा आदि ने नशीली दवाओं के सेवन व इससे होने वाले दुरुपयोग के बारे में अवगत कराया।इस अवसर पर महाविद्यालय के महानिदेशक डॉ अमरेश कुमार प्राचार्य डॉ आर. के.सिंह जी ने कहा कि नशा समाज के लिए ऐसा दीमक है जो समय से पहले ही जीवन को समाप्त कर रहा है।


नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति न केवल अपनी शारीरिक हानि करता है बल्कि अपने परिवार के साथ-साथ सामाजिक वातावरण को भी दूषित करता है। कार्यक्रम में डॉ कल्पना कटियार , डॉ शिव स्वरूप शर्मा, एन.एस अधिकारी सविता सक्सेना आदि उपस्थित रहे। लेफ्टिनेंट रचना के निर्देशन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button