Fake Currency Racket: सरगना विवेक को साथ लेकर मुंबई, बिहार और एमपी में दबिश देगी एनआईए; खुलेंगे कई राज

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : social media
विस्तार
शाहजहांपुर में नकली नोटों की छपाई और बिक्री के रैकेट के सरगना बंडा के विवेक उर्फ आदित्य को साथ लेकर एनआईए अब बिहार, मुंबई और मध्यप्रदेश में दबिश देगी। इस दौरान बिहार और मध्यप्रदेश में उसके रैकेट से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है। वहीं स्थानीय स्तर पर पुलिस ने भी विवेक की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को विवेक को बंडा की रामनगर कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर एनआईए उसे अपने साथ ले गई थी। रविवार दोपहर एनआईए के अधिकारियों ने उसकी बात उसकी मां मंजू से फोन पर कराई।
ये भी पढ़ें- NIA Raid: शाहजहांपुर के बंडा में एनआईए का छापा, एक युवक को किया गिरफ्तार; लैपटॉप-फोन कब्जे में लिया
उसने बताया था कि एनआईए के लखनऊ हेड क्वार्टर में रखा गया। जांच एजेंसी की टीमें उसे लेकर बिहार, मुंबई और मध्यप्रदेश में दबिश देने के लिए रवाना होने वाली हैं। मंजू के अनुसार, वह काफी सहमी आवाज में बोल रहा था। बता दें कि एनआईए ने शनिवार सुबह दबिश देकर विवेक को बंडा स्थित घर से गिरफ्तार किया था।