रामपुर

Rampur News: बाग में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

Connect News 24

रामपुर। टांडा के ग्राम रफातपुर निवासी मजदूर राम प्रसाद उर्फ कलुआ (45) का शव रविवार सुबह गांव के बाहर स्थित बाग में पेड़ से रस्सी से लटका मिला। सूचना मिलते ही बाग में भीड़ एकत्र हो गई। मजदूर शनिवार शाम घर से टांडा जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव रफातपुर निवासी राम प्रसाद उर्फ कलुआ मजदूरी करते थे। परिजनों से शनिवार शाम करीब पांच बजे घर से टांडा जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक जब कलुआ घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उसको गांव व रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह कलुआ की भाभी कृष्णा जब खेत पर जाने के लिए निकलीं तो उन्होंने खेत के पास मौजूद वकील के आम के बाग में पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ कलुआ का शव देखा।

चीखपुकार सुनकर बाग में ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। सूचना पर मिलने पर अन्य परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। शव रस्सी से बंधा हुआ था, लेकिन जमीन से टिका हुआ था। सूचना पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। कलुआ के परिवार में पत्नी सावित्री देवी व तीन बेटियों तथा एक पुत्र है। कलुआ के भाई श्याम लाल ने बताया कि गांव में परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button