रामपुर

Rampur News: विद्या ज्ञान परीक्षा में शामिल हुए 1175 बच्चे

Connect News 24

रामपुर। जिले भर के बेसिक स्कूल के बच्चों की विद्या ज्ञान परीक्षा रविवार को तीन केंद्राें पर कराई गई। परीक्षा में 1175 बच्चे शामिल हुए। परीक्षा कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं के लिए कराई गई थी। परीक्षा में हिंदी भाषा, गणित और अंग्रेजी के प्रश्न पूछे गए।

शहर में राजकीय खुर्शीद इंटर कॉलेज में इस परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। जिसमें 750 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें से 376 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली 2.30 बजे से 4.30 बजे के बीच संपन्न हुई। परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई गई। इसके अलावा स्वार में कन्या इंटर कॉलेज और धमोरा में राजकीय इंटर कॉलेज में यह परीक्षा कराई गई।

परीक्षा के नोडल अधिकारी और डीसी प्रशिक्षण अंकित सक्सेना ने बताया कि पहली पाली में 615, दूसरी पाली में 560 बच्चे शामिल हुए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से शुचितापूर्ण रूप में संपन्न कराई गई है। परीक्षा की निगरानी के लिए समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

चयनित छात्रों को छह से 12 तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा

डीसी प्रशिक्षण अंकित सक्सेना ने बताया कि विद्या ज्ञान परीक्षा में पास होने वाले मेधावी बच्चाें को शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से बुलंदशहर व सीतापुर में स्थापित विद्या ज्ञान स्कूल में कक्षा छह से 12 तक आवासीय स्कूल शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के बच्चों को होनहार बनाने के लिए सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र भागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत शिव नाडर फाउंडेशन के साथ यह समझौता किया है। इसके लिए प्रति वर्ष परीक्षा कराई जाती है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button