मनोरंजन

दिवाली पर नीता अंबानी को हसबैंड से मिला शानदार तोहफा! मुकेश अंबानी ने गिफ्ट की करोड़ों की गाड़ी

Connect News 24

Nita Ambani Diwali Gift:  दिवाली के खास मौके पर लोग एक-दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं. इसी कड़ी में नीता अंबानी को अपने हसबैंड से बेहद खास तोहफा मिला है. दरअसल मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को एक आलीशान गाड़ी दी है. बिजनेसमैन ने अपनी वाइफ को एक लाल रंग की एसयूवी दी है जिसकी कीमत करोंड़ों में है.

Cartoq की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को दिवाली के गिफ्ट के तौर पर रोल्स-रॉयस कलिनन बैज दी है.बता दें कि कलिनन ब्लैक बैज भारत में बिकने वाली सबसे महंगी कारों में से एक है. इसकी कीमत (ऑफ शोरूम) 8.2 करोड़ रुपए से शुरू है जबकि ऑन रोड 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है. 

क्या है रोल्स रॉयस कलिनन में खास?
रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज, कलिनन का टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट है. इसमें इंटीरियर के तौर पर में शूटिंग स्टार हेडलाइनिंग, लाउंज सीटें, रेड ब्रेक कैलिपर्स और 22 इंच जाली पहिये हैं. रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज में 6.75L V12 इंजन है जो ZF 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है जो ब्लैक बैज में 591 bhp और 900 Nm का टॉर्क पैदा करता है.

नीता अंबानी को जेट गिफ्ट कर चुके हैं मुकेश अंबानी
ऐसा पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी ने अपनी वाइफ को इतना महंगा तोहफा दिया हो. इससे पहले वे नीता अंबानी को एक प्राइवेट जेट भी गिफ्ट कर चुके हैं. साल 2007 में उन्होंने नीता अंबानी को करीब 75 करोड़ का प्राइवेट जेट गिफ्ट किया था. इसके मुकाबले -रॉयस कलिनन बैज तो कुछ भी नहीं है.

मुकेश अंबानी के पास गाड़ियों की है खास कलेक्शन
मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी हैं और उनके पास लग्जिरियस गाड़ियों का एक शानदार कलेक्शन है. उनके पास रोल्स-रॉयस कलिनन, फैंटम, बेंटले, बेंटायगा, बेंटले फ्लाइंग स्पर्ट, मर्सिडीज एस-क्लास, मेबैक एस660 गार्ड मौजूद है. इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 760एलआई सुरक्षा, रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज जी वैगन्स, एक फेरारी SF90 स्ट्रैडेल, और एक बहुत ही रेयर रोल्स-रॉयस फैंटम ड्रॉपहेड कूप भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: Tiger 3: ‘हमने बहुत जुनून से बनाई है…’, ‘टाइगर 3’ की रिलीज से पहले Salman Khan ने लिखा पोस्ट, स्पॉयलर शेयर न करने के लिए फैंस से की रिक्वेस्ट


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button