शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रंगीला-50 और टाइटन-72 की धूम

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 11 Nov 2023 12:28 AM IST

Rangeela-50 and Titan-72 boom

ओसीएफ रामलीला मैदान में लगी पटाखा की दुकान। संवाद

शाहजहांपुर। दीपावली पर पटाखा बाजार सज गया है। लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में आसमानी आतिशबाजी की मांग अधिक है। रंगीला-50 और टाइटन-72 की धूम ज्यादा है। रंगीन फुलझड़ी और तीन कलर के अनार की भी मांग हो रही है। पिछली बार की अपेक्षा पटाखों और आतिशबाजी की कीमतों में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। बावजूद लोग जमकर खरीदी कर रहे हैं।

ओसीएफ रामलीला मैदान में प्रशासन की ओर से पटाखा बाजार लगवाया गया है। प्रशासन ने इस बार 101 दुकानदारों को पटाखा बेचने के लिए तीन दिन का अस्थायी लाइसेंस जारी किया है। ओसीएफ मैदान में एक दुकान से दूसरी दुकान के बीच की दूरी एक मीटर से अधिक रखी गई है। दुकानदार को अग्निशमन यंत्र और रेत रखना अनिवार्य है। दुकान के पास में पानी के टैंंक की व्यवस्था भी होनी जरूरी है। अवैध रूप से दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button