शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: झालरों से बढ़े लोड से निपटने को निगम तैयार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 11 Nov 2023 12:26 AM IST

शाहजहांपुर। दिवाली के त्योहार पर शेड्यूल के अनुसार बिजली की आपूर्ति की जाएगी। झालरों से बढ़े लोड से आने वाले फाल्ट से निपटने के लिए विद्युत निगम ने तैयारी कर ली है। कंट्रोल रूम को स्थापित करने के साथ ही गैंग भी उपकेंद्रों पर सक्रिय कर दिए हैं।

त्योहारों को लेकर बिजली निगम ने एक माह पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। ट्रांसफार्मरों की सफाई कराने के साथ ही जर्जर बंच लाइनों को दुरस्त कराया गया। फ्यूज, पोल आदि भी सही करा दिए गए थे। शासन के निर्देश के क्रम में धनतेरस से ही शेड्यूल के अनुसार सप्लाई शुरू कर दी गई। त्योहार पर विद्युत झालरों के बढ़े लोड के बावजूद बृहस्पतिवार शाम को 174 एमवी का लोड रहा। पैना ट्रांसमिशन के अनुसार, लोड अभी नियंत्रण में हैं।

एसई जेपी वर्मा ने बताया कि दिवाली को लेकर सारी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। लोड बढ़ने से लाइनों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। फाल्ट आने पर तुरंत ही कर्मियों को आपूर्ति को बहाल करने को जुटाया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button