बरेली
अब मिलेगी चेन्नई-हैदराबाद के लिए भी फ्लाइट
प्रधानमंत्री की उड़ान की परिकल्पना को साकार करने के लिए बरेली एयरपोर्ट हर संभव प्रयास कर रहा है. &उड़ान&य अर्थात उड़े देश का आम नागरिक योजना के तहत ही बरेली एयरपोर्ट चार दशक के बाद 8 मार्च 2021 को वजूद में आ पाया. दो साल के भीतर ही यहां से दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू और जयपुर को नियमित फ्लाइट संचालित हो रही है.



