बरेली

अब यहीं मिलेगा राशन: बरेली के भरतौल में खुला यूपी का पहला अन्नपूर्णा स्टोर, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सेवाएं

Connect News 24

UP first Annapurna store opened in Bhartaul Village of bareilly

अन्नपूर्णा स्टोर पर पहुंचा खाद्यान्न
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश का पहला अन्नपूर्णा स्टोर बरेली के भरतौल गांव में खुल गया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न स्टोर तक पहुंच गया है। स्टोर से अब राशन के अलावा रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं खरीदी जा सकेंगी। तय तिथि पर खाद्यान्न का वितरण होगा।

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह की पहल पर अन्नपूर्णा मॉडल विकसित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉडल की सराहना करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में बरेली की तर्ज पर अन्नपूर्णा स्टोर बनाए जाने निर्देश दिए हैं। 

पूरे देश में लागू होगा अन्नूपूर्णा मॉडल 

इसी बीच उत्तर प्रदेश के खाद्य आयुक्त के साथ बरेली के मुख्य विकास अधिकारी जगप्रवेश दिल्ली गए और भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय के समक्ष अन्नपूर्णा मॉडल की प्रस्तुति दी। भारत सरकार ने बरेली के अन्नपूर्णा मॉडल को पूरे देश में लागू करने पर सहमति व्यक्त की है। 

ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button