Schools

NTA जल्द जारी कर सकता है CUET UG 2023 के नतीजे, यहां पढ़ें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Connect News 24

CUET UG Result 2023 May Release Soon: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं. ऐसा अनुमान है कि एनटीए कभी भी नतीजो की घोषणा कर सकता है. दरअसल सीयूईटी यूजी की फाइनल आंसर-की रिलीज कर दी गई है. आंसर-की रिलीज होने के बाद रिजल्ट रिलीज होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि नतीजे अब कभी भी घोषित किए जा सकते हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की सीयूईटी 2023 परीक्षा दी हो, वे रिलीज होने के बाद रिजल्ट इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट से देख सकते हैं – cuet.samarth.ac.in और ntaresults.nic.in.

इन डिटेल की पड़ेगी जरूरत

स्टूडेंट्स को ऑनलाइन अपने मार्क्स चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा. रिजल्ट रिलीज के विषय में एनटीए ने अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है पर ऐसा माना जा रहा है कि फाइनल आंसर-की रिलीज हो गई है इसलिए अब रिजल्ट भी कभी भी जारी किए जा सकते हैं.

रिलीज होने के बाद ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • नतीजे जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी cuet.samarth.ac.in पर.
  • यहां आपको CUET UG Scorecard डाउनलोड लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें. इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें. ये आगे आपके काम आ सकता है.
  • इस संबंध में आगे का जानकारी या कोई भी अपडेट पाने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं. यहां से आपको सभी अपडेट मिल जाएंगे.
  • रिजल्ट रिलीज होने से पहले कई बार प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की गई थी. इस बार कुल 411 सवाल ड्रॉप भी किए गए हैं.
  • रिजल्ट देखने के लिए ntaresults.nic.in पर भी जा सकते हैं. 

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button