पीलीभीत

फ्लाईओवर : निर्माण की राह से हटे पुलिस कर्मियों के पुराने आवास

Connect News 24

– बाधा दूर हो जाने के बाद पहुंच मार्ग बनाने का काम हुआ तेज

– अब बिजली के पोल और धार्मिक स्थल को हटाया जाना ही शेष

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। असम चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की राह में बाधा बन रहे पुलिस कर्मियों के पुराने आवास को हटा दिया गया है। अब बिजली के पोलों और धार्मिक स्थल को हटाया जाना ही शेष रह गया है। फिलहाल यहां पहुंच मार्ग का काम ने गति पकड़ ली है।

असम चौराहे पर इस समय फ्लाईओवर निर्माण का कार्य चल रहा है। पहले अतिक्रमण को हटाया गया तो पहुंच मार्ग बनाने का काम शुरू हुआ। पिलर बनाने का काम शुरू हुआ तो बिजली के पोल राह में आड़े आ गए। यह समस्या अब भी बरकरार है, लेकिन एक अन्य समस्या पुलिस कर्मियों के पुराने आवास को हटाकर दूर कर दी गई है। इसके अलावा यहां खड़े कंडम वाहनों को भी हटा दिया गया है।

धार्मिक स्थल और बिजली के पोल हटें तो निर्माण पकड़े गति

फ्लाईओवर निर्माण के तहत पिलर के लिए सरिया का जाल लगा दिया गया है, लेकिन बिजली के पोल न हटने के कारण जाल की ऊंचाई नहीं बढ़ पा रही है। जिसके चलते कार्य की गति सुस्त है। इसके अलावा धार्मिक स्थल हटाने को लेकर अब भी संशय बरकरार है।

वर्जन

पुलिस कर्मियों के पुराने आवास और कंडम वाहन हटा दिए गए हैं। धार्मिक स्थल और बिजली को पोलों को हटाया जाना शेष है। इस समस्या का भी जल्द ही समाधान कराया जाएगा।

– शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता, एनएच


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button