मनोरंजन

रविवार को फिर ‘सत्यप्रेम की कथा’ पढ़ने सिनेमाघरों में जुटी भीड़,11वें दिन फिल्म ने इतनी की कमाई

Connect News 24

Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 11: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी. फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर तो खूब नोट छापे. हालांकि इसके बाद वीकडेज में फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट भी दर्ज की गई. बावजूद इसके फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. चलिए यहां जानते हैं ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को कितने करोड़ का कारोबार किया है.

सत्यप्रेम की कथा’ ने 11वें दिन कितनी कमाई की है?
‘सत्यप्रेम की कथा’ की कमाई में वीकडेज पर काफी गिरावट देखी गई. हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में एक बार फिर तेजी देखी गई. शनिवार को कार्तिक-कियारा की फिल्म की कमाई में शुक्रवार के मुकाबले 66.67 फीसदी की उछाल आया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 11वें दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सत्यप्रेम की कथा’ की कमाई में रिलीज के 11वें दिन उछाला आया और इसने दूसरे रविवार को 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ कार्तिक-कियारा की फिल्म की कुल कमाई अब 66.31 करोड़ रुपये हो गई है.

सत्यप्रेम की कथा’ के पास कमाई करने का रास्ता अभी है साफ
‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. हालांकि इस बीच फिल्म की कमाई में गिरावट भी आई. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और इसने अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है. फिलहाल ‘सत्यप्रेम की कथा’ का कमाई करने का रास्ता साफ है क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर अभी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है. ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ अच्छा कलेक्शन कर लेगी.

सत्यप्रेम की कथा’ का डायरेक्शन समीर विद्वांस ने किया है
बता दें कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ का डायरेक्शन समीर विदवान्स ने किया है और इसमें सुप्रिया पाठक और गजराज राव ने सत्यप्रेम यानी कार्तिक के माता-पिता का रोल प्ले किया है. वहीं अनुराधा पटेल और सिद्धार्थ रांदेरिया कथा यानी कियारा के माता-पिता की भूमिका में हैं. शिखा तलसानिया फिल्म में कार्तिक की बहन की भूमिका में हैं.  राजपाल यादव भी फिल्म में अहम रोल में है.

ये भी पढ़ें:- Video: कपिल शर्मा के शो पर मच गई ‘गदर’ जब सकीना को साथ लाए तारा सिंह, इस खास वजह से ट्रक में बैठ कर आए Sunny Deol?


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button