सावन का पांचवां सोमवार: शाहजहांपुर के शिव मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, महादेव की हुई जय-जयकार

शिव मंदिर में लगी भक्तों की कतार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में सावन माह के पांचवें सोमवार को सुबह से ही भक्तों का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने शिवलिंग का अभिषेक किया और महादेव की जय जयकार हुई। इस बार सावन माह 59 दिनों के हैं। जिसमें शिवभक्तों को एक माह अधिक महादेव की आराधना का अवसर मिल रहा है। जिसको लेकर शिव के भक्तों में उत्साह देखा जा सकता है।
सावन के पांचवें सोमवार को शिवालयों में शिव की भक्ति चरम पर दिखाई दी। सुबह से ही भक्तों का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। शहर के लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा। शिवभक्तों ने महादेव के दर्शन किए। फिर ॐ नमः शिवाय का जाप करते हुए उनका आह्वान किया। भगवान को तिलक लगाकर पुष्प अर्पित किए। भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाया। दूध और जल से अभिषेक किया। महादेव से सुख समृद्धि की कामना की गई।
ये भी पढ़ें- बदायूं में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने तीन कांवड़ियों को कुचला, सड़क पर खून से लथपथ पड़े मिले शव