शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री ब्रिज भूषण को ‘अभिनंदन ‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया । यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनकी निस्वार्थ और प्रेरणादायी सेवाओं के लिए के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के एम॰डी॰ डॉ. विनय खंडेलवाल ने प्रदान किया। सम्मान समारोह का आयोजन के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२, प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट में किया गया ।

श्री ब्रिज भूषण अपनी सेवाओं तथा शिक्षण कौशलों से अपने विद्यालय को नित नयी ऊचाइयों पर पहुँचा रहे हैं ।इनकी सेवाओं के कारण यह अपने क्षेत्र के जाने – माने तथा छात्रों के लोकप्रिय शिक्षक के रूप में पहचाने जाते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षक, प्रधानाचार्य, के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ के सभी शिक्षक गण तथा प्राचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी , डीन डॉ. रविजीत, चीफ़ प्रॉक्टर श्री मृगेंद्र सिंह उपस्थित रहे ।


